• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 15, 2026
Pusthi News
Advertisement
  • होम
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
    • दोआबा
      • जालंधर
      • कपूरथला
      • होशियारपुर
      • नवांशहर
    • माझा
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • तरनतारन
      • बटाला
    • मालवा
      • लुधियाना
      • खन्ना
      • पटियाला
      • फ़रीदकोट
      • फ़िरोज़पुर
      • बठिंडा
  • शिक्षा
  • राजनीति
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • सेहत
  • क्राइम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
    • दोआबा
      • जालंधर
      • कपूरथला
      • होशियारपुर
      • नवांशहर
    • माझा
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • तरनतारन
      • बटाला
    • मालवा
      • लुधियाना
      • खन्ना
      • पटियाला
      • फ़रीदकोट
      • फ़िरोज़पुर
      • बठिंडा
  • शिक्षा
  • राजनीति
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • सेहत
  • क्राइम
No Result
View All Result
Pusthi News
No Result
View All Result
Home देश विदेश

कालाबाजारी पर जागे अफसर:रेमडेसिविर इंजेक्शन सप्लाई को कंट्रोल करेगा प्रशासन, राजस्थान सरकार की सप्लाई वाले पकड़े जाने के बाद बनाई टीम

admin by admin
April 27, 2021
in देश विदेश, राष्ट्रीय
0
कालाबाजारी पर जागे अफसर:रेमडेसिविर इंजेक्शन सप्लाई को कंट्रोल करेगा प्रशासन, राजस्थान सरकार की सप्लाई वाले पकड़े जाने के बाद बनाई टीम
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यह तस्वीर 2 दिन पहले जालंधर में रेमडेसिविर की कालाबाजारी पकड़े जाने पर डॉक्टर से पूछताछ करते सेहत अफसरों की है।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी पर अफसर जाग गए हैं। कुछ दिन पहले बैंक एनक्लेव से राजस्थान सरकार की सप्लाई वाले इंजेक्शन पकडे गए थे। जिन्हें 2700 रेट की जगह 5 हजार में बेचा जा रहा था। अब प्रशासन ने इसकी पूरी सप्लाई चेन को कंट्रोल करने के लिए टीम गठित कर दी है। जिसकी अगुवाई जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी (ड्रग) लखवंत सिंह को सौंपी गई है।

प्रशासनिक अफसरों की टीम, पुलिस नहीं

जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम थोरी की बनाई टीम को हेड जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी लखवंत सिंह करेंगे। उनके साथ नायब तहसीलदार विजय कुमार, पेशी ब्रांच के जूनियर क्लर्क हरमिंदर सिंह और ब्लॉक मिशन मैनेजर सूरज कलेर सहयोग देंगे। इस टीम में पुलिस को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि अफसरों का तर्क है कि जहां भी कार्रवाई की जरूरत होगी तो वहां संबंधित थाने की पुलिस को बुला लिया जाएगा।

MGK मेडिकल सेंटर से मिले थे 2 भरे और 12 खाली इंजेक्शन

जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की चर्चा काफी समय से है लेकिन यह पुख्ता तब हुई जब बैंक एनक्लेव के एक क्लीनिक में रेड हुई। यहां सेहत टीम को 2 भरे हुए रेमडेसिविर इंजेक्शन दिए गए, जो राजस्थान सरकार की सप्लाई वाले थे। जब क्लीनिक की जांच हुई तो इस इंजेक्शन की 12 खाली वॉयल भी मिली थी। हालांकि यह इंजेक्शन किसे लगाए गए, इसके बारे में वहां कोई रिकॉर्ड नहीं दिखाया गया। जिसके बाद पुलिस ने MGK मेडिकल सेंटर के संचालक डॉ. गुरप्रीत सिंह और उनके असिस्टेंट रमन को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया था।

DC बोले- कालाबाजारी भी रोकेगी टीम

DC घनश्याम थोरी ने कहा कि यह टीम रेमडेसिविर इंजेक्शन की डिमांड व सप्लाई पर नजर रखेगी। इसके अलावा अगर कोई तय रेट से ज्यादा कीमत पर इसकी बिक्री करता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर और SSP को पत्र भेजकर सूचित किया जा चुका है।

Previous Post

पंजाब सरकार ने अधिकारियों को दिए आदेश, लोगों को आनलाइन सेवाओं के बारे में करें जागरूक; सरकारी दफ्तरों में भीड़ घटाएं

Next Post

दिल्ली : एक महीने के अंदर लगेंगे 44 ऑक्सीजन प्लांट्स, केजरीवाल बोले-बैंकॉक से आयात करेंगे 18 टैंकर

Next Post
दिल्ली : एक महीने के अंदर लगेंगे 44 ऑक्सीजन प्लांट्स, केजरीवाल बोले-बैंकॉक से आयात करेंगे 18 टैंकर

दिल्ली : एक महीने के अंदर लगेंगे 44 ऑक्सीजन प्लांट्स, केजरीवाल बोले-बैंकॉक से आयात करेंगे 18 टैंकर

No Result
View All Result

Recent Posts

  • पंजाब में आम आदमी पार्टी का नहीं अपराधियों का राज चल रहा: स. अमरजीत अमरी
  • दिवाली की रात जालंधर में खौफनाक वारदात! 15 हमलावरों ने बेरहमी से काट डाला युवक
  • फगवाड़ा की पॉश कॉलोनी में लुटेरों का कहर, अमरीका रह रहे परिवार की कोठी को बनाया निशाना
  • पंजाब में रूह कंपा देने वाली वारदात! भाई ने की भाई की हत्या…. हैरान करेगी वजह
  • दिवाली पर उजड़ा हंसता खेलता परिवार! नशे की भेंट चढ़ा युवक

Recent Comments

  • Tomasz Michalowski on Yamaha 2017 MotoGP bike launched with Rossi and Vinales
  • spin rewriter on Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review
  • A WordPress Commenter on Hello world!
Pusthi News

© 2021 Pusthi News - Designed by Concepts Guru.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
    • दोआबा
      • जालंधर
      • कपूरथला
      • होशियारपुर
      • नवांशहर
    • माझा
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • तरनतारन
      • बटाला
    • मालवा
      • लुधियाना
      • खन्ना
      • पटियाला
      • फ़रीदकोट
      • फ़िरोज़पुर
      • बठिंडा
  • शिक्षा
  • राजनीति
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • सेहत
  • क्राइम

© 2021 Pusthi News - Designed by Concepts Guru.