भगवान श्री वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर आज भगवान वाल्मीकि फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ राजकुमार वेरका की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मण्डल ने नई दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी के आवास पर मुलाक़ात की और शुभकामनाएं दी |
इस मौके पर राहुल गांधी जी ने सभी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वे हमेशा समाज के वंचित तबके के लिए खड़े हैँ और खड़े रहेंगे और संविधान की रक्षा करेंगे | राहुल गाँधी ने सबको भगवान वाल्मीकि जयंती की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं |
डॉ. वेरका ने कहा कि भगवान
महर्षि वाल्मीकि की शिक्षा और संस्कृति और बाबा साहेब की सोच और संविधान हमारी पहचान भी है और स्वाभिमान भी | कांग्रेस पार्टी ही है जो अनुसूचित जाति समाज के कल्याण के लिए हमेशा अग्रसर है |
इस मौके पर एआईसीसी के एससी एसटी ओबीसी डिपार्टमेंट के कोऑर्डिनेटर श्री के राजू, आल इंडिया कांग्रेस एस सी विभाग के चेयरमैन एवं दिल्ली से पूर्व विधायक राजेश लिलोठिया, फ़ाउंडेशन के उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हरनाम सिंह, पूर्व विधायक एवं एआईसीसी दिल्ली के प्रभारी सुखविंदर सिंह डैन्नी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे |



