शालीमार गार्डन वासियों ने कॉलोनी की सड़क बनाने के लिए विधायक रमन अरोड़ा का धन्यवाद
जालंधर से आर शर्मा की रिपोर्ट
आज विधायक रमन अरोड़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पड़ते शालीमार गार्डन के निवासियों के साथ मीटिंग की जिस में शालीमार गार्डन के निवासियों की और से कॉलोनी की मेन रोड बनाने के लिए धन्यवाद किया गया । विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि कॉलोनी शालीमार गार्डन के निवासियों की और से मेन रोड बनवाने के लिए मांग पत्र दिया था जिस में पहल के आधार पर काम करते हुए संबंधित अधिकारियो को जल्द से जल्द मेन रोड बनाने के निर्देश दिए ओर आज सड़क को पास करवा दिया गया है और जल्द ही काम भी शुरू करवाया जाएगा विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि ये रोड लगभग 85.90 लाख में बनाई जाएगी और काफी समय से परेशान कॉलोनी वासियों को सड़क बनाने से फायदा मिलेगा। इसके साथ शालीमार गार्डन कॉलोनी के पार्कों को भी अपडेट किया जाएगा स्ट्रीट लाइट सिवरेज सिस्टम को भी दुरुस्त किया जाएगा ।
मीटिंग में विधायक रमन अरोड़ा के पहुंचने पर शालीमार गार्डन वेलफेयर सोसाइटी की और फूल माला पहना कर स्वागत किया गया और मीटिंग में पहुंचने पर धन्यवाद किया गया । इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा के साथ नागालशमा चौंकी इंचार्ज नरेंद्र मोहन, सहित अन्य कॉलोनी वासी मौजूद थे।





