आर्टिफिशियल सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरू व्हाइट फील्ड डिवीजन के डीसीपी शिवकुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया को भी प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है, उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बता दें कि निकिता सिंघानिया की मां निशा सिंघानिया और निकिता के भाई अनुराग को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है, ये लोग यहां छिपे हुए थे। इन लोगों की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। निशा और अनुराग को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जानकारी के अनुसार 14 दिसंबर को बेंगलुरू पुलिस ने निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम में गिरफ्तार किया है। साथ ही 14 दिसंबर को ही निकिता की मां और भाई को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया।


