जालंधर: जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता श्रीमती आशा धीर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई।
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही मेयर वनीत धीर के पिता का भी निधन हुआ था। ऐसे में अब माता जी के देहांत से परिवार को एक और बड़ा सदमा लगा है।
आशा धीर के निधन की सूचना मिलते ही शहर के कई सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने परिवार के साथ दुख साझा किया। वहीं कई नेताओं और गणमान्य लोगों ने मेयर वनीत धीर व उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शहर के लोगों ने भी आशा धीर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन पर दुख जताया है। परिवार की ओर से अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि सभा संबंधी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

