• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 1, 2026
Pusthi News
Advertisement
  • होम
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
    • दोआबा
      • जालंधर
      • कपूरथला
      • होशियारपुर
      • नवांशहर
    • माझा
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • तरनतारन
      • बटाला
    • मालवा
      • लुधियाना
      • खन्ना
      • पटियाला
      • फ़रीदकोट
      • फ़िरोज़पुर
      • बठिंडा
  • शिक्षा
  • राजनीति
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • सेहत
  • क्राइम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
    • दोआबा
      • जालंधर
      • कपूरथला
      • होशियारपुर
      • नवांशहर
    • माझा
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • तरनतारन
      • बटाला
    • मालवा
      • लुधियाना
      • खन्ना
      • पटियाला
      • फ़रीदकोट
      • फ़िरोज़पुर
      • बठिंडा
  • शिक्षा
  • राजनीति
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • सेहत
  • क्राइम
No Result
View All Result
Pusthi News
No Result
View All Result
Home पंजाब दोआबा जालंधर

गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी, महिला गिरफ्तार

Divesh Kapoor by Divesh Kapoor
June 19, 2026
in जालंधर, दोआबा, पंजाब
0
गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी, महिला गिरफ्तार
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जालंधर, 19 जून। जालंधर के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आने से इलाके में रोष का माहौल बन गया। घटना के बाद सिख संगत और स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, एक महिला अचानक गुरुद्वारा साहिब में पहुंची और कथित तौर पर गुटका साहिब के पवित्र अंगों को नुकसान पहुंचाया। घटना के समय गुरुद्वारा परिसर में बच्चे पाठ कर रहे थे। महिला की हरकत देखकर बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना गुरुद्वारा प्रबंधन को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान राधिका के रूप में हुई है, जो बिहार की रहने वाली बताई जा रही है। गांव के लोगों के अनुसार घटना से पहले भी महिला गांव में असामान्य व्यवहार करती देखी गई थी। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस ने गुरुद्वारा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखें।

Previous Post

अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी को लिखा खुला पत्र, NEET अभ्यर्थियों के परिवारों के लिए ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग

Next Post

कौन हैं परस्तू अहमदी? बिना हिजाब गाना गाने पर ईरानी सिंगर को 74 कोड़ों की सजा

Next Post
कौन हैं परस्तू अहमदी? बिना हिजाब गाना गाने पर ईरानी सिंगर को 74 कोड़ों की सजा

कौन हैं परस्तू अहमदी? बिना हिजाब गाना गाने पर ईरानी सिंगर को 74 कोड़ों की सजा

No Result
View All Result

Recent Posts

  • डेयरी सेक्टर: दूध के दामों में फिर से बढ़ोतरी के संकेत, आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है असर
  • यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर: 4 की मौत, कई घायल
  • पाकिस्तान जेल ब्रेक: अदियाला जेल के पास पुलिस की आंखों में मिर्च झोंककर 14 कैदी फरार, 10 की तलाश 
  • दिवाली पार्टी में हुई थी पहली मुलाकात, फिर बढ़ी नजदीकियां; केतन हत्याकांड में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
  • पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की तैयारी तेज, सोमवार को विधानसभा में विधेयक पेश होने की संभावना

Recent Comments

  • Tomasz Michalowski on Yamaha 2017 MotoGP bike launched with Rossi and Vinales
  • spin rewriter on Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review
  • A WordPress Commenter on Hello world!
Pusthi News

© 2021 Pusthi News - Designed by Concepts Guru.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
    • दोआबा
      • जालंधर
      • कपूरथला
      • होशियारपुर
      • नवांशहर
    • माझा
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • तरनतारन
      • बटाला
    • मालवा
      • लुधियाना
      • खन्ना
      • पटियाला
      • फ़रीदकोट
      • फ़िरोज़पुर
      • बठिंडा
  • शिक्षा
  • राजनीति
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • सेहत
  • क्राइम

© 2021 Pusthi News - Designed by Concepts Guru.